लखनऊ। नाका के दुगांवा इलाके में सोमवार रात कुछ दबंगों ने जमकर तांडव किया। बाइक खड़ा करने को लेकर एक छात्र को पीटा। शिकायत पर पुलिस दबंगों को कोतवाल लाई ही थी कि हिरासत से भाग निकले। वापस पहुंच और घर में घुसकर छात्र व उसके बाबा का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने बुुजुर्ग व छात्र को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दोनों मारपीट की तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दुगांवा निवासी व रिटायर्ड अफसर सुंदर लाल का पोता अनुज प्रकाश केकेवी से बीएससी (तृतीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहा है। अनुज के मुताबिक, कोचिंग पढ़कर शाम को घर पहुंचा और घर के नीचे बाइक खड़ा कर कपड़े बदलने लगा। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने बाइक की पेट्रोल का पाइप काट दिया। विरोध करने पर मोहल्ले के दबंगों ने पीट दिया। छात्र के भाई की शिकायत पर पुलिस ने विक्की सोनकर, सुरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता व विनोद गुप्ता को कोतवाली ले आई। पूछताछ चल रही थी कि दबंग पुलिस हिरासत से भागकर फिर पहुंचे और लाठी-डंडे से पिटाई कर अनुज और उसके बाबा सुंदर लाल (70) का सिर फोड़ा दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।