फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए खुशखबरी: अब मिलेगी मौसम की एकदम सटीक जानकारी, गांव-गांव में बनेंगे वेदर स्टेशन, जानें योजना

Mon, 16 Oct 2023 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में गांव-गांव तक किसानों को मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश का कृषि विभाग एक अच्छी पहल शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विंड्स योजना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में गांव-गांव तक किसानों को मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश का कृषि विभाग एक अच्छी पहल शुरू कर रहा है।

क्या है योजना?

उत्तर प्रदेश में गांव-गांव में किसानों तक मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमेटिक रेनगेज को स्थापित करने की योजना है। योजना के तहत मौसम व राजस्व विभाग से छूटे 55,570 ग्राम पंचायतों व 308 ब्लॉकों में इसको स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। यह पहल कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की सहायता से राज्य सरकार का कृषि विभाग ग्राम पंचायतों और ब्लॉकों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमेटिक रेनगेज को स्थापित कराएगा।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की विंड्स यानी वेदर इनफॉर्मेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम योजना के तहत ग्राम पंचायत में वेदर सिस्टम लगाने की योजना बनाई जा रही है। सरकार की विंड्स योजना के अंतर्गत राज्य के सभी विकासखंड और ग्रामपंचायत में ऑटोमेटिक रेनगेज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायतों और ब्लॉकों में इनको लगाए जाने को लेकर चयन का काम शुरू हो गया है।

EPPF: पीएफ खाताधारकों को मिलती है 7 लाख रुपये की यह सुविधा, जानिए क्या है स्कीम

किसानों को कैसे मिलेगा फायदा?

इस योजना का सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। मौसम की जानकारी मिलने से वे बेहतर और उचित फसलों की खेती कर सकेंगेे। मौसम के पूर्वानुमान से किसान फसलों को लेकर अ्च्छी वित्तीय योजना और जोखिम प्रबंधन कर सकेंगे। इसके अलावा किसान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर बीमा, ऋण और खेती किसानी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

विंड्स योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत और विकाशखंड में जो ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमेटिक रेनगेज लगेंगे उनकी देखरेख की जिम्मेदारी पंचायत सेवक की होगी। 
विज्ञापन

किन जगहों पर लगाए जाएंगे वेदर स्टेशन?

ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन को विकासखंड कार्यलय में लगाया जाएगा। वहीं ऑटोमेटिक रेनगेज को पंचायन भवनों की छतों पर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें