फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Mutual Fund: बिटिया की शादी-पढ़ाई के लिए SBI की इस स्कीम में करें 5 हजार का निवेश, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 55 लाख

Wed, 15 Jun 2022 06:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund: आज हम आपको एसबीआई की एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके आप अपनी बिटिया के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। अगर हाल फिलहाल में आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है। इस स्थिति में आप एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। ये स्कीम निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इस स्कीम में आपको केवल 18 सालों के लिए निवेश करना है। निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय एक अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकेंगे। आइए जानते हैं SBI की इस Mutual Fund Scheme के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
अगर आप भी SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth में 5 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 55 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश पूरे 18 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
इस स्थिति आप 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 55 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों से आप अपनी बेटी की अच्छे से शादी कर सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों के जरिए आप उसकी किसी अच्छी जगह पढ़ाई लिखाई करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें