फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM kisan Yojana: अभी बंद है ई-केवाईसी, तो क्या नहीं मिल पाएंगे 11वीं किस्त के पैसे? यहां जानें सबकुछ

Tue, 05 Apr 2022 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। अब तक 12 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगर लाभर्थियों को 11वीं किस्त चाहिए, तो उनके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए केवाईसी ऑफलाइन कैसे कराएं - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अब भी काफी संख्या में लोग कृषि पर निर्भर हैं। किसान दिन-रात मेहनत करके अपने खेतों में फसल उगाता है और तब कहीं जाकर लोगों की थाली तक अन्न पहुंचता है। किसान को फसल उगाने के दौरान कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। कभी तेज बारिश, तो कभी सूखा किसान को उसकी फसले के लिए चिंता करने पर मजबूर करता है। लेकिन क्या किसान की चिंताएं सिर्फ यही है, जिसका जवाब है न क्योंकि किसान कर्ज और खेती के उपकरणों की कमी को लेकर भी परेशान रहता है। 

विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। अब तक 12 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगर लाभर्थियों को 11वीं किस्त चाहिए, तो उनके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। लेकिन किसान पोर्टल से ई-केवाईसी का विकल्प हट गया है ऐसे में जिन लोगों ने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है, वो परेशान हैं कि क्या उन्हें किस्त के पैसे आगे नहीं मिल पाएंगे? तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

ये है आखिरी तारीख

पीएम किसान योजना के लाभर्थियों के लिए जरूरी है कि वो केवाईसी करवाएं, क्योंकि अगर ये नहीं करवाते हैं तो आपको किस्त के पैसे नहीं मिल पाएंगे। जहां पहले ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी, तो वहीं अब इसे बढ़ाकर 31 मई 2022 कर दिया गया है।
विज्ञापन


अभी बंद है ई-केवाईसी

जहां एक तरफ केवाईसी करवाना जरूरी है, तो वहीं, फिलहाल पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी का विकल्प नहीं दिख रहा है क्योंकि इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले तक लोग पोर्टल से ही ई-केवाईसी कर पा रहे थे।

विज्ञापन

वहीं, लोगों के मन में ये सवाल चल रहा है, तो क्या ई-केवाईसी न होने पर उन्हें किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे? अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है, तो अब आप केवाईसी करा सकते हैं।

यहां से करा सकते हैं केवाईसी

दरअसल, पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी के लिए एक मैसेज लिखा गया है। इसमें लिखा है कि, 'पीएम किसान के पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। कृपया बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए अपने नजदीकी सीएससी यानी आधार सेवा केंद्रों पर संपर्क करें।'

इससे पहले तक ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से आधार ार्ड आधारित ई-केवाईसी हो जाती थी। लेकिन अब इसे अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। मतलब जो आप पहले घर बैठे ई-केवाईसी करवा सकते थे। अब उसे फिलहाल अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है और अब आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें