फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA: नासा ने AI विभाग को किया और मजबूत, अंतरिक्ष कार्यक्रम में होंगे बड़े बदलाव

Sun, 19 May 2024 12:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने डेविड साल्वाग्निनी को एजेंसी का नया मुख्य एआई अधिकारी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि डेविड साल्वाग्निनी की नियुक्ति के बाद नासा के विभिन्न मिशनों में एआई तकनीक के इस्तेमाल में दक्षता बढ़ेगी।
विज्ञापन
David Salvagnini - फोटो : Nasa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अंतरिक्ष अन्वेषण की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। जनरेटिव एआई आने के बाद इस तकनीक का उपयोग ब्रह्मांड से जुड़ी खोजबीन में भी किया जा रहा है। एआई ज्यादा कुशाग्र ढंग से डाटा विश्लेषण करके अंतरिक्ष से जुड़ी खोजबीन कर सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इसी क्षमता को देखते हुए नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने डेविड साल्वाग्निनी को एजेंसी का नया मुख्य एआई अधिकारी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि डेविड साल्वाग्निनी की नियुक्ति के बाद नासा के विभिन्न मिशनों में एआई तकनीक के इस्तेमाल में दक्षता बढ़ेगी। साल्वाग्निनी के पास दूसरी सरकारी एजेंसियों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग भागीदारों और विशेषज्ञों के साथ नासा के सहयोग को बढ़ाने की जिम्मेदारी भी होगी। नासा में मुख्य आर्टिफिशियल इटेलिजेंस अधिकारी के तौर पर नियुक्त होने से पहले डेविड साल्वग्निनी आर्किटेक्चर और इंटिग्रेशन ग्रुप के निदेशक और मुख्य आर्किटेक्ट के तौर पर राष्ट्रीय खुफिया कार्यालय में काम किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

डेविड साल्वाग्निनी ने इंटेलिजेंस कम्युनिटी के निदेशक के तौर पर 20 साल से ज्यादा काम किया है। इसके अलावा साल्वाग्निनी ने उद्यम स्तर के आईटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कार्यक्रमों में विभिन्न भूमिका में कार्यरत रहे हैं। 

Car Tips: काले रंग की कार खरीदने पर होते हैं ये बड़े नुकसान, एक्सीडेंट का बढ़ जाता है खतरा

वर्तमान में नासा पृथ्वी की मॉनिटरिंग से लेकर अंतरिक्ष से जुड़ी विभिन्न खोजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग कर रहा है। इसके अलावा निकट भविष्य में नासा द्वारा चांद पर भेजे जाने वाले आर्टेमिस मिशन में भी एआई की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करने के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए डिटेल्स

आने वाले भविष्य में स्पेस मिशनों और अंतरिक्ष यानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएगा। एआई की मदद से स्पेस शिप ऑटो मॉड पर खुद ही नेविगेट करके मार्स या दूसरे ग्रहों, उपग्रहों और एस्टेरॉइड पर आना-जाना कर सकेंगे। 

AC Tips: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन पांच जगहों पर देगा फायदा
विज्ञापन

डेविड साल्वाग्निनी की नियुक्ति से पहले केट केल्विन जो कि नासा के मुख्य वैज्ञानिक हैं उन्होंने अस्थाई तौर पर नासा के मुख्य एआई अधिकारी के कार्यवाहक की जिम्मेदारी निभाई थी।  

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, ऐसे कराएं योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें