पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ ने बुधवार के दिन भारत बंद का एलान किया है। देश भर में जाति जनगणना की मांग को लेकर भारत बंद की मांग की जा रही है। जाति जनगणना को लेकर पहले भी कई बार विभिन्न राज्यों में मांग की जा चुकी है। हालांकि, इन मांगों को लेकर भारत सरकार ने अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा कुछ अन्य मांगें भी की जा रही हैं। इनमें ईवीएम से चुनाव न कराया जाना, जाति जनगणना, किसानों को एमएसपी की गारंटी आदि कई मांगें शामिल हैं। BAMCEF के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने बताया है कि आंदोलन को राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा आदि संगठनों का पूरा समर्थन मिला हुआ है। ऐसे में भारत बंद होने से इसका असर देश के कई राज्यों और बड़े शहरों पर भी देखने को मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत बंद होने से देश के किन-किन सेवाओं पर असर हो सकता है?