इस आईपीओ के जरिए कंपनी 808 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। वहीं बात अगर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की करें, तो विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय ये बाजार में 10 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है।
Aether industries IPO GMP
- फोटो : Istock
इस आईपीओ के 50 प्रतिशत हिस्से को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 15 प्रतिशत हिस्से को नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है।
वहीं बाकी का 15 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में आप 23 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी पहले 757 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर को जारी करने जा रही थी। वहीं बाद में उसको घटाकर 657 करोड़ रुपये किया गया। अगर आप भी एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने जा रहे हैं, तो निवेश करने से पहले आपको आईपीओ से जुड़ी ये जरूरी जानकारी को जान लेना चाहिए।