इसका एक बड़ा असर देश के कई राज्यों में परिवहन और बाजार से जुड़ी सेवाओं पर हो सकता है। इसके अलावा देश के कई बड़े राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु आदि जगहों पर दुकानों और दूसरी चीजों को बंद कराया जा सकता है।
भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वो अपनी दुकानों को बंद करके रखें। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारी ट्रेनों की आवाजाही पर भी कुछ समय के लिए रोक लगा सकते हैं।
ऐसे में भारत बंद से इन जगहों पर असर पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ भारत बंद का कोई बड़ा असर देशव्यापी स्तर पर नहीं देखने को मिलेगा। सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
इसका असर कुछ कुछ जगहों पर ही देखने को मिलेगा। इसके अलावा देश भर में पहले भी कई बार जाति जनगणना को लेकर मांग उठ चुकी है। समय समय पर एमएसपी की लिखित गारंटी को लेकर भी कई बार मांग उठती रही है।