फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: बृजभूषण पर लगे आरोपों की होगी जांच, IOA ने गठित की समिति, मैरी कॉम और योगेश्वर इसमें शामिल

Fri, 20 Jan 2023 10:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईओए पदाधिकारियों ने पहलवानों के आरोपों को गंभीर मानते हुए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया, जिसमें एथलीट कमीशन की चेयरपरसन मैरीकॉम को समिति का चेयरपर्सन चुना गया।
विज्ञापन
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवानों की लिखित शिकायत के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आपात बैठक बुलाकर मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। शिकायत मिलने के बाद आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे की ओर से आपात कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। पीटी उषा की अगुवाई में यह बैठक वर्चुअली हुई, जो तकरीबन दो घंटे चली।
विज्ञापन

आईओए पदाधिकारियों ने पहलवानों के आरोपों को गंभीर मानते हुए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया, जिसमें एथलीट कमीशन की चेयरपरसन मैरीकॉम को समिति का चेयरपर्सन चुना गया। बता दें कि बजरंग पूनिया, रवि दहिया, दीपक पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक सहित 30 से ज्यादा पहलवानों ने जंतर-मंतर पर 18 जनवरी को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और अन्य सदस्यों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पहलवानों ने यौन शोषण और प्रताड़ना सहित कई आरोप लगाए। पहलवानों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धरना दिया।
 

समिति में किस-किस को किया शामिल
समिति के अन्य सदस्य आईओए कोषाध्यक्ष सहदेव यादव, संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक, तीरंदाज डोला बनर्जी, पहलवान योगेश्वर दत्त के अलावा एक पुरुष और महिला वकील को शामिल किया गया है। कमेटी शनिवार से पहलवानों से मिलना शुरू करेगी और आरोपों के साक्ष्यों पर बात करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद आईओए कुश्ती संघ के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

डोला बनर्जी बोलीं- सच्चाई सबके सामने आएगी
समिति की सदस्य तीरंदाज डोला बनर्जी ने कहा, ''मुझे अभी मीडिया से पता चला है कि मैं इस समिति (आईओए की सात सदस्यीय समिति) का हिस्सा हूं। हम काम शुरू करेंगे और फिर बता पाएंगे कि सही तस्वीर क्या है। हम सुनिश्चित करते हैं कि सच्चाई सबके सामने आएगी।"

वहीं, आईओए द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति के सदस्य और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा, ''हम बैठेंगे और सबकी बात सुनेंगे और आरोपों को देखने के बाद निष्पक्ष जांच करेंगे। हम निष्पक्ष न्याय देने की कोशिश करेंगे।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें