फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: मैच के दौरान गर्मी से खासा परेशान थे मेदवेदेव, अंपायर से कहा- अगर मैं मर गया तो...

Wed, 28 Jul 2021 05:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव इटली मैच के दौरान तेज गर्मी से खासा परेशान थे। हालांकि, उन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो के आरियाके टेनिस पार्क में बुधवार को जबरदस्त गर्मी थी। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। मगर उमस और नमी की वजह से यह 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, इस तेज गर्मी में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव इटली के फैबियो फोगनिनी के खिलाफ मैच खेल रहे थे। इस दौरान वह काफी परेशान थे। इसके बावजूद वह खेलते रहे और फोगनिनी पर जीत हासिल की। प्री क्वार्टरफाइनल फाइनल में मेदवेदेव ने फैबियो को 6-2, 3-6, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


खेल के दौरान मेदवेदेव ने जो कहा वो वाकई चौंकाने वाला था। उन्होंने चेयर अंपायर से कहा कि अगर मैं मर गया तो क्या आप जिम्मेदार होंगे। दरअसल हुआ यूं कि आरियाके टेनिस पार्क में उमस और गर्मी से मेदवेदेव परेशान थे। उनकी इस परेशानी को देखकर चेयर अंपायर कार्लोस रामोस ने उनसे पूछा कि क्या वह खेलना जारी रखेंगे, जिस पर उन्होंने कहा, मैं फाइटर हूं। मैं मैच खत्म कर लूंगा लेकिन मैं मर सकता हूं। अगर मैं मर गया तो क्या अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) इसकी जिम्मेदारी लेगा? बता दें कि स्वर्ण पदक के दावेदार माने जा रहे मेदवेदेव ने मुमैच के दौरान दो मेडिकल टाइम आउट लिए और एक बार उनके ट्रेनर को कोर्ट पर भी आना पड़ा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें