भारत ने शरत कमल की अगुवाई में क्वार्टर फाइनल में ईरान को 3-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ पदक पक्का किया। अब उसका सामना दक्षिण कोरिया या हांगकांग से होगा।
भारत ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ईरान को हराकर अपना पहला पदक पक्का कर लिया। शरत कमल की अगुवाई में भारत ने क्वार्टर फाइनल में ईरान को 3-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ पदक पक्का किया।
विज्ञापन
शरत ने नीमा को 11-9, 6-11, 11-9, 11-5 से और जी साथियान ने नौशाद को 11-7, 11-6, 6-11, 11-6 से मात दी। हरमीत को अमिर हुसैन से 8-11, 7-11, 11-8, 14-12, 7-11 से हार मिली। इसके बाद शरत ने उलट एकल में नौशाद को 11-8, 11-8, 8-11, 11-9 से हराकर भारत को जीत दिला दी। अब उसका सामना दक्षिण कोरिया या हांगकांग से होगा।