फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Hockey: रोलेंट ओल्टमेंस ने पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ा, यह वजह बताई, जानें

Tue, 03 Sep 2024 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

छह टीमों का एसीटी टूर्नामेंट आठ से 17 सितंबर के तक आयोजित होगी। पीएचएफ सूत्र ने कहा कि ओल्टमेंस को ‘इवेंट-टू-इवेंट (टूर्नामेंट दर टूर्नामेंट)’ अनुबंध की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन
रोलेंट ओल्टमेंस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने दीर्घकालिक अनुबंध की कमी का हवाला देते हुए आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के लिए चीन में टीम से जुड़ने से मना कर दिया। ओल्टमेंस इस साल की शुरुआत से सीनियर टीम के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें सीधे हुलुनबुइर में टीम में शामिल होना था, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पीएचएफ (पाकिस्तान हॉकी महासंघ) के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'ओल्टमैंस ने पीएचएफ को सूचित कर दिया है कि वह कोचिंग के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि वह दीर्घकालिक और उचित अनुबंध चाहते हैं।' ओल्टमेंस ने 2013 और 2017 के बीच भारतीय हॉकी टीम के हाई परफार्मेंस निदेशक और मुख्य कोच के रूप में भी काम किया था।

छह टीमों का एसीटी टूर्नामेंट आठ से 17 सितंबर के तक आयोजित होगी। पीएचएफ सूत्र ने कहा कि ओल्टमेंस को ‘इवेंट-टू-इवेंट (टूर्नामेंट दर टूर्नामेंट)’ अनुबंध की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा, 'पीएचएफ फंड की समस्या के कारण उन्हें ‘असाइनमेंट’ के आधार पर काम पर रख रहा था और उन्हें चीन में टूर्नामेंट के दौरान टीम को प्रशिक्षित करना था और फिर अपने देश लौटना था।'

सूत्र ने कहा, 'ओल्टमैन्स ने हालांकि अब यह स्पष्ट कर दिया है कि वह ‘इवेंट-टू-इवेंट’ के आधार पर काम नहीं कर सकते हैं और अगर पीएचएफ को उनकी विशेषज्ञता की आवश्यकता है तो उन्हें उन्हें दीर्घकालिक अनुबंध की पेशकश करनी होगी।' पाकिस्तान को हालांकि उस वक्त और फजीहत का सामना करना पड़ा जब टीम के कप्तान अम्माद बट ने दो स्थानीय कोच के साथ चीन जाने पर नाराजगी जता दी।
विज्ञापन

पीएचएफ को पिछले कुछ समय से वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है और पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (पीएसबी) ने भी एसीटी के लिए 27 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों के लिए पांच करोड़ (पाकिस्तान) रुपये का कोष जारी करने से इनकार कर दिया है। पीएसबी ने हालांकि कहा कि उसने 19 खिलाड़ियों और चार अधिकारियों के हवाई टिकटों के लिए भुगतान करने की पेशकश की थी क्योंकि पीएचएफ द्वारा मांगी जा रही धनराशि अधिक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें