फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics : एनआरएआई ने ओलंपिक के लिए भारतीय शॉटगन टीम घोषित की, तोंडाइमन करेंगे अगुआई

Tue, 18 Jun 2024 10:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस टीम में शामिल सभी खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्तक तक आयोजित किया जाएगा।  
विज्ञापन
पृथ्वीराज तोंडाइमन - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने मंगलवार को अगले महीने से होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए पांच सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित कर दी है। सीनियर ट्रैंप निशानेबाज पृथ्वीराज तोंडाइमन ने खेलों में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। इस टीम में शामिल सभी खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्तक तक आयोजित किया जाएगा।  
विज्ञापन

तोंडाइमन ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में जगह बनाई है, जबकि राजेश्वरी कुमारी महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में निशाना साधेंगी। अनंतजीत सिंह नरुका भारत के एकमात्र पुरुष स्कीट निशानेबाज होंगे, जबकि रायजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान महिला स्कीट में उन पांच कोटा स्थानों को पूरा करेंगी जो शॉटगन टीम ने क्वालीफिकेशन चक्र के दौरान हासिल किए थे। महेश्वरी और अनंतजीत स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में एकमात्र भारतीय जोड़ी के रूप में भी भाग लेंगे। यह स्पर्धा पेरिस खेलों में पहली बार हो रही है। भारत के पांचों शॉटगन निशानेबाज अपने पहले ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 
विज्ञापन

एनआरएआई महासचिव को पदक आने की उम्मीद
एनआरएआई के महासचिव के सुल्तान सिंह ने कहा, स्थानों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा थी और हाल ही में संपन्न लोनाटो विश्व कप में कुछ निशानेबाजों के पदक जीतने की स्थिति में चीजें बदल सकती थीं, लेकिन हमारा मानना है कि हमारे पास एक बेहतरीन शॉटगन टीम है जिसने किसी भी खेल में भारत के लिए अब तक के सर्वोच्च कोटा स्थान जीते हैं और निश्चित रूप से इस स्पर्धा में दूसरा ओलंपिक पदक एक मजबूत संभावना है। महिला ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह के नाम को भी चयन समिति ने मंजूरी दे दी है और एनआरएआई ने कोटा स्वैप के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) को पत्र लिखा है। एनआरएआई ने साथ ही कहा कि इस स्थिति में आईएसएसएफ से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद ही उनका नाम आगे भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें