फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess : अर्जुन एरिगैसी ने स्टीफन अवग्यान मेमोरियल जीता, लाइव रेटिंग में हुआ बड़ा फायदा, इस स्थान पर पहुंचे

Tue, 18 Jun 2024 08:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस टूर्नामेंट में कुल 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 20 वर्षीय एरिगैसी ने आठवें दौर में रूस के ग्रैंड मास्टर वोलोदार मुर्जिन को 63 चाल में हराया। इससे उनके चार जीत और इतने ही ड्रॉ के बाद छह अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगैसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आर्मेनिया के जर्मुक में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल 2024 का खिताब जीता जबकि अभी एक दौर की बाजी खेली जानी बाकी है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 20 वर्षीय एरिगैसी ने आठवें दौर में रूस के ग्रैंड मास्टर वोलोदार मुर्जिन को 63 चाल में हराया। इससे उनके चार जीत और इतने ही ड्रॉ के बाद छह अंक हो गए हैं।
विज्ञापन

करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंचे 
भारत के सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी एरिगैसी ने दूसरे स्थान पर काबिज तीन खिलाड़ियों पर 1.5 अंक की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत से अर्जुन लाइव रेटिंग में अपने करियर के सर्वोच्च चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट से वह अभी तक नौ अंक हासिल कर चुके हैं जिससे उनके कुल 2779.9 अंक हो गए हैं। अर्जुन ने कहा, यह टूर्नामेंट मेरे लिए शानदार रहा और मैंने अधिकतर मौकों का फायदा उठाया। इस तरह के टूर्नामेंट आसान नहीं होते हैं क्योंकि प्रतिस्पर्धा कड़ी होती है लेकिन मैंने जिस तरह का खेल दिखाया उससे मैं खुश हूं तथा मैंने वर्ष का अपना दूसरा खिताब जीता।
विज्ञापन

अर्जुन का अब पेट्रोसियन से होगा सामना
नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन तथा अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना उनसे आगे हैं। टूर्नामेंट के अंतिम दौर में अर्जुन का सामना स्थानीय खिलाड़ी मैनुअल पेट्रोसियन से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें