फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: महेश्वरी-नरूका स्कीट मिश्रित टीम में एक अंक से कांस्य पदक से चूके, चीन ने दी शिकस्त

Mon, 05 Aug 2024 07:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारतीय जोड़ी को 48 निशाने के फाइनल मैच में 44-43 से शिकस्त मिली। महेश्वरी अपने 24 निशाने में से तीन में चूक गई जबकि नरूका दो निशाने चूक गए।
विज्ञापन
अनंत और महेश्वरी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका पेरिस ओलंपिक स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले में सोमवार को यहां चीन की यितिंग जियांग और लियू जियानलिन की जोड़ी से एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को 48 निशाने के फाइनल मैच में 44-43 से शिकस्त मिली। महेश्वरी अपने 24 निशाने में से तीन में चूक गई जबकि नरूका दो निशाने चूक गए। चीन की यितिंग चार निशाने चूक गई, लेकिन उनके पुरुष खिलाड़ी जियानलिन ने अपने सभी निशाने सटिक लगाकर इसकी भरपाई कर दी।
  • कुल छह राउंड का मैच हुआ। एक राउंड में एक टीम को आठ शॉट लगाने थे। एक मिश्रित टीम के पुरुष और महिला शूटर को चार-चार शॉट लगाने थे। चीन ने शुरुआथ परफेक्ट आठ के साथ की। वहीं, भारत की महेश्वरी ने चारों शॉट निशाने पर लगाए। नारूका चार में से तीन शॉट निशाने पर लगा सके। 
  • दूसरे राउंड में चीन की जियांग चार में से तीन शॉट चूक गईं, लेकिन लियू ने चारों शॉट निशाने पर लगाए। वहीं, भारत की ओर से महेश्वरी और नारूका दोनों ने एक-एक शॉट मिस किया।
  • तीसरे राउंड में जियांग ने एक शॉट मिस किया और लियू ने चारों शॉट निशाने पर लगाए। वहीं, भारत की ओर से महेश्वरी ने एक शॉट मिस किया। नारूका ने अपने चारों शॉट निशाने पर लगाए। 
  • चौथे, पांचवें और छठे राउंड में चीनी मिश्रित ने कमाल का खेल दिखाया। हर राउंड में परफेक्ट आठ का स्कोर बनाया। वहीं, भारत की महेश्वरी ने चौथे राउंड में एक शॉट मिस किया और यही निर्णायक साबित हुआ। भारतीय टीम ने भी पांचवें और छठे राउंड में परफेक्ट आठ का स्कोर बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन


क्वालिफिकेशन में रहा शानदार प्रदर्शन
इससे पहले क्वालिफिकेशन में भारतीय जोड़ी ने 146 स्कोर कर कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया था। भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन के पहले चरण के बाद 49 अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर थी। पहले दौर में नरूका ने 25 में से 25 और महेश्वरी ने 24 अंक बनाए। दूसरे दौर में महेश्वरी ने 25 अंक बनाए, लेकिन नरूका दूसरी और पांचवीं सीरिज में चूककर 23 अंक ही बना सके। तीसरे दौर में महेश्वरी ने 25 और नरूका ने 24 अंक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें