फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Para-Olympics 2024: पैरालंपिक में आज भारत का कार्यक्रम, शीतल और सुहास एलवाई समेत ये एथलीट्स होंगे एक्शन में

Thu, 29 Aug 2024 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पैरा-ताइक्वांडो में भारत की मुख्य उम्मीद अरुणा तंवर महिलाओं के K44-47 किग्रा वर्ग में मैट पर उतरेंगी। वह अपने अभियान की शुरुआत तुर्की की नूरसिहान एकिंसी के साथ राउंड ऑफ 16 के मुकाबले से करेंगी। अगर वह अपना पहला मैच जीत जाती है तो क्वार्टर फाइनल में आगे बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
शीतल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरालंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल गुरुवार को फ्रांस की राजधानी में ऐतिहासिक अभियान शुरू करेगा। गुरुवार को बैडमिंटन, तीरंदाजी और टेबल टेनिस के मुकाबले शुरू होंगे। 16 साल की तीरंदाज शीतल देवी हमवतन सरिता के साथ महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग दौर में उतरेंगी। अद्भुत तीरंदाज शीतल ने पिछले साल हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

सुहास एलवाई - फोटो : PTI
पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में भारत के राकेश कुमार, जो टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक से चूक गए थे, पेरिस में अपना पहला पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं और पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में हरविंदर सिंह, पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत में श्याम सुंदर स्वामी और महिला रिकर्व ओपन व्यक्तिगत में पूजा भी अभियान शुरू करेंगी।

अरुणा तंवर - फोटो : Twitter
पैरा बैडमिंटन में सुकांत कदम, मनोज सरकार, सुहास एलवाई, मानसी जोशी, तरुण ढिल्लों, नितेश कुमार, थुलासीमति मुरूगेशन, मनीष रामदास और पलक कोहली अपने-अपने ग्रुप चरण के मैच खेलेंगे। पैरा-ताइक्वांडो में भारत की मुख्य उम्मीद अरुणा तंवर महिलाओं के K44-47 किग्रा वर्ग में मैट पर उतरेंगी। वह अपने अभियान की शुरुआत तुर्की की नूरसिहान एकिंसी के साथ राउंड ऑफ 16 के मुकाबले से करेंगी। अगर वह अपना पहला मैच जीत जाती है तो क्वार्टर फाइनल में आगे बढ़ जाएगी।

1. पैरा बैडमिंटन

मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 (ग्रुप स्टेज)

नितेश कुमार/मुरुगेसन तुलसीमती बनाम सुहास लालिनेकर यतिराज/पलक कोहली (दोपहर 12 बजे)

मिक्स्ड डबल्स SH6 (ग्रुप स्टेज)

शिवराजम सोलैमलाई/निथ्या श्री सुमति (नोट बीफोर: दोपहर 12:40 बजे)

महिला एकल SL3 (ग्रुप स्टेज)

मनदीप कौर (दोपहर 2 बजे से पहले नहीं)
मानसी जोशी (दोपहर 2 बजे से पहले नहीं)

पुरुष एकल SL4 (ग्रुप स्टेज)

सुकांत कदम (दोपहर 2:40 बजे से पहले नहीं)
सुहास एलवाई (दोपहर 3:20 बजे से पहले नहीं)
तरुण (दोपहर 3:20 बजे से पहले नहीं)

पुरुष एकल SL3 (ग्रुप प्ले)

नितेश कुमार बनाम मनोज सरकार (शाम 4 बजे से पहले नहीं)

2. पैरा साइकिलिंग

ज्योति गडेरिया - महिला C1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग (शाम 4:25 बजे से पहले नहीं)

3. पैरा तीरंदाजी (शाम 4:30 बजे से)

हरविंदर सिंह - पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (रैंकिंग राउंड)
सरिता, शीतल देवी - महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन (रैंकिंग राउंड)

4. पैरा बैडमिंटन

पलक कोहली - महिला एकल SL4 (ग्रुप प्ले) - शाम 4:40 बजे से
मुरुगेसन थुलासिमाथी - महिला एकल SU5 (ग्रुप प्ले) - शाम 5:20 बजे से
शिवराजम सोलाईमलाई - पुरुष एकल SH6 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
मनीषा रामदास - महिला एकल एसयू5 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
निथ्या श्री सुमति - महिला एकल SH6 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
कृष्णा नगर - पुरुष एकल SH6 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
विज्ञापन

5. पैरा तीरंदाजी (रात 8:30 से आगे)

श्याम सुंदर स्वामी, राकेश कुमार - 8:30 पीएम ओनवर्ड्स
पूजा - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (रैंकिंग राउंड)
शीतल देवी-राकेश कुमार, सरिता-श्याम सुंदर स्वामी - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (रैंकिंग राउंड) - रात 8:30 बजे से
हरविंदर सिंह-पूजा - मिक्स्ड टीम रिकर्व ओपन (रैंकिंग राउंड) - रात 8:30 बजे से

6. ताइक्वांडो के लिए

अरुणा - महिला K44 - 47 किग्रा - रात 8:30 बजे से

7. पैरा बैडमिंटन

नितेश कुमार/मुरुगेसन थुलासिमाथी - मिश्रित युगल SL3-SU5 (ग्रुप प्ले) - रात 10:10 बजे से पहले नहीं
सुहास एलवाई/पलक कोहली - मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 (ग्रुप प्ले) - रात 10:50 बजे से पहले नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें