फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2020: गुरु को दक्षिणा में गुरुकुल देना चाहते हैं युवा शूटर सौरभ चौधरी

Sat, 05 Sep 2020 06:54 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन

टीन शेड में बनी शूटिंग रेंज की तपती गर्मी में निशाने लगवाकर गुरु ने तपती भट्टी में कुंदन सी चमक बिखेरने वाले शूटर सौरभ चौधरी को निखार दिया। अब एशियाई खेलों के चैंपियन सौरभ गुरु अमित श्योराण को दक्षिणा में गुरुकुल देना चाहते हैं। जहां प्रतिभाशाली शूटरों को मुफ्त में रहने और पढ़ाने के साथ ही उनके खेल को निखारा जाएगा।

विज्ञापन


सौरभ कहते हैं कि कोच का सपना पूरा करना उनकी ओलंपिक की तैयारियों की बड़ी प्रेरणा बन गया है। यूथ ओलंपिक चैंपियन और विश्व कप में छह स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ जानते हैं कि गुरुकुल स्थापित करने में भारीभरकम राशि खर्च होनी है। अभी उनके पास इतना पैसा नहीं है। वह शूटिंग में अपनी मेहनत के दम पर इतनी इनामी राशि एकत्र करना चाहते हैं जिससे गुरुकुल बनाने में मदद मिले।

वह इसके लिए खेल प्रेमियों से भी मदद की गुहार लगाएंगे। सौरभ मेरठ स्थित अपने गांव कलीना में रेंज में अकेले ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं। बागपत के बिनौली में शूटिंग रेंज चलाने वाले अमित को सौरभ ही नहीं अपने हर शिष्य पर नाज है। अमित ने कहा कि उनके गुरुकुल के सपने को हर शिष्य जानता है। सौरभ भी नंगी आंखों से इस सपने को देखते हैं।
विज्ञापन


यह शिष्य ही हैं जिनकी वजह से टीन शेड की शूटिंग रेंज में पक्की छत के साथ पंखे भी लगे हैं। वह गुरुकुल में शूटिंग की शुरुआत करने वाले कम उम्र के बच्चों को सिखाएंगे। प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त रहने, खाने, शिक्षा के साथ शूटिंग की कोचिंग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें