फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक: भारत का सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल टोक्यो रवाना, खेल मंत्री ने दीं शुभकामनाएं

Thu, 12 Aug 2021 07:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की तरफ से इस बार पैरालंपिक खेलों में 54 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी खिलाड़ियों को गुरुवार को शुभकामनाओं के साथ टोक्यो के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद अब पैरालंपिक खेलों की बारी है। दुनियाभर के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट) के बीच होने वाले खेलों के महाकुंभ पर अब सबकी नजर रहेगी। 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। भारत की तरफ से इस बार पैरालंपिक खेलों में 54 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी खिलाड़ियों को गुरुवार को शुभकामनाओं के साथ टोक्यो के लिए रवाना किया। इस दौरान ठाकुर ने भारतीय पैरा खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद जताई। भारतीय दल में भाला फेंक (F-46) खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया (2004 और 2016 के गोल्ड मेडलिस्ट), मरियप्पन थंगवेलु (ऊंची कूद) और भाला फेंक (F-64) के विश्व चैंपियन संदीप चौधरी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों से भारत को पदक की अधिक उम्मीदें हैं। 
 

इस बार टोक्यो पैरालंपिक में भारत 9 खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा। भारत की तरफ से रियो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थंगवेलु ध्वज वाहक होंगे। 
विज्ञापन


टोक्यो जाने वाले सभी खिलाड़ी इस वक्त बायो बबल में हैं और इसलिए वे इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। ठाकुर ने इस दौरान सबका हौसला बढ़ाते हुए खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मनोबल की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ‘हमारे पैरा एथलीटों की महत्वकांक्षा और आत्मविश्वास 1.3 अरब भारतीयों को प्रेरणा देता है। उनकी हिम्मम के आगे बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी झुक जाती हैं और वे इसके पूरे हकदार हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आगामी खेलों में हमारे पैरा एथलीटों की संख्या पिछले चरण से तीन गुना ज्यादा है। मुझे उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। मेरा मानना है कि आपका प्रदर्शन भी पिछली बार से बेहतर होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें