फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप : तैराक नटराज और कुशाग्र ने लगातार दूसरे दिन भी बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Thu, 28 Oct 2021 07:04 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में 49.94 सेकंड का समय निकाला और दिन में हीट के 50.17 सेकंड के समय को बेहतर किया। उन्होंने वीरधवल खाडे (50.53 सेकंड, 2012 पुणे) का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज और दिल्ली के कुशाग्र रावत ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। पंजाब की चाहत अरोड़ा ने भी रिकॉर्ड बनाया। नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में 49.94 सेकंड का समय निकाला और दिन में हीट के 50.17 सेकंड के समय को बेहतर किया।

विज्ञापन


उन्होंने वीरधवल खाडे (50.53 सेकंड, 2012 पुणे) का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कुशाग्र ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 8:09.47 सेकंड के समय के साथ 2019 में 8:08.32 सेकंड से बनाए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें