फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: संजीत और आकाश प्री क्वार्टर फाइनल में, सांगवान ने डेनियल को 4-1 से हराया

Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड

सार

भारतीय मुक्केबाज आकाश सांगवान ने जर्मनी के डेनियल क्रोटर को 4-1 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई है। अब उनका सामना क्यूबा के केविन ब्राउन से होगा।
 
विज्ञापन
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा), आकाश सांगवान (67 किग्रा) और आकाश कुमार (54 किग्रा) ने एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। पहले दौर में बाई पाने वाले रोहतक के 24 वर्षीय संजीत ने रूस के आंद्रेई स्टोटस्की को 4-1 से मात दी। सांगवान (67 किग्रा) ने जर्मनी के डेनियल क्रोटर को 4-1 से पराजित किया। 
विज्ञापन


अब 21 वर्षीय सांगवान का सामना क्यूबा के केविन ब्राउन से होगा। कुमार जर्मनी के प्रतिद्वंद्वी द्वारा वाकओवर देने के बाद अगले दौर में पहुंचे। उनका सामना अब प्यूर्टो रिको के पगान सालेब टिराडो से होगा। भारतीय हाई परफोरमेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा कि उनका प्रतिद्वंद्वी वजन कराने भी नहीं आया था क्योंकि वह बीमार था। 

वरिंदर सिंह के मामले जैसा ही कुछ हमारे साथ हुआ। वरिंदर के मामले में हम हार गए थे लेकिन आज हम अगले दौर में पहुंच गए। वरिंदर (60 किग्रा) को तेज बुखार के कारण मुकाबले से हटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें