फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पर चर्चा: ओलंपिक में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों से मिले राष्ट्रपति, बोले- आपने दिया जश्न मनाने का मौका

Sat, 14 Aug 2021 06:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों से राष्ट्रपति ने की चाय पर मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करने वाले सभी खिलाड़ियों से राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने खेलों के महाकुंभ में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया था। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उनके साथ टोक्यो गए उनके कोच, सपोर्ट स्टाफ को भी आमंत्रित किया गया था। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति से मुलाकात की बेहद खूबसूरत तस्वीरें
 

आपने जीत को विनम्रता से और हार को गरिमा के साथ स्वीकार किया- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि आपने जीत को विनम्रता से लिया और हार को गरिमा के साथ स्वीकार किया। मैं आपको बताना चाहता हूं कि 130 करोड़ भारतीय आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे और उत्साह के साथ आपका समर्थन कर रहे थे।'
 

कोरोना महामारी के बीच आपने हमें जश्न मनाने का एक मौका दिया- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'हमें अपनी बेटियों पर विशेष रूप से गर्व है, जिन्होंने कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद विश्वस्तरीय प्रदर्शन किया। कोरोना महामारी के बीच आपने हमें जश्न मनाने का एक मौका दिया। जब आप किसी खेल में भाग लेते हैं तो कभी आप जीतते हैं और कभी हारते हैं लेकिन हर बार आप एक नई चीज सीखते हैं।' 
विज्ञापन


इस टीम ने ओलंपिक इतिहास में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक जीते हैं- राष्ट्रपति
इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'मैं एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। इस टीम ने ओलंपिक इतिहास में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। आपकी उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है।' 
विज्ञापन

 

हमारे ओलंपियनों पर पूरे देश को गर्व है- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'देश को गौरवान्वित करने के लिए पूरे देश को हमारे ओलंपियनों पर गर्व है।'

बजरंग पूनिया के साथ SSB के जवान ले रहे सेल्फी
कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया के साथ एसएसबी के जवान सेल्फी ले रहे हैं।

कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु पहुंची
राष्ट्रपति से मुलाकात करने से पहले सिंधु अपने साथी खिलाड़ियों को अपना ब्रॉन्ज मेडल दिखा रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें