फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मंजू रानी और निकहत जरीन पहुंचीं सेमीफाइनल में

Tue, 26 Oct 2021 05:39 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : Twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंजू रानी (48 किग्रा) और एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन (52 किग्रा) राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की ओर से खेल रही मंजू ने पंजाब की मीनाक्षी को 5-0 से और तेलंगाना की जरीन ने असम की बासुमैत्री को इसी अंतर से मात दी।

विज्ञापन


तमिलनाडु की कलाइवनी (48 किग्रा) ने हिमाचल की ज्योतिका को 5-0 से हराया। असम की जमुना बोरो (54 किग्रा) ने उत्तराखंड की गायत्री कासन्याल को 5-0 से और आरएसपीबी की शिक्षा (54 किग्रा) ने गत युवा विश्व चैंपियन मणिपुर की बेबीरोजिसाना नाओरेन को इसी अंतर से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें