फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day: ऑनलाइन ही दिए जाएंगे खेल पुरस्कार, पीएम मोदी ने ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

Sat, 29 Aug 2020 11:29 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ध्यानचंद अवार्ड: विनेश फोगाट- रोहित शर्मा-रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 29 अगस्त को ही राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी दिए जाते हैं। कोरोना के कारण इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वर्चुअल तरीके से दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी नहीं होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल अलग-अलग सात वर्गों में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार देंगे। इस साल पहली बार एक साथ पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न मिलेगा। 

विज्ञापन


आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी अपने अपने शहर के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर से जुड़ेंगे। खेल मंत्री किरण रिजिजू और कुछ और महत्वपूर्ण मेहमान विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।



पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट किया, 'आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर, हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक के साथ जादू को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने का भी दिन है।'
विज्ञापन

 


कांग्रेस ने दी बधाई
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया 'राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल के इतिहास में सबसे महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है- युवाओं की जोशीली शक्ति को सलाम। आज हम सभी से अनुरोध करते हैं कि युवा और वृद्ध, अपने भीतर के युवाओं को जीवित रखने के लिए उनके जुनून को आगे बढ़ाएं।'
 

 

पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न और 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे

विज्ञापन

इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा समते महिला रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और 2016 के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थांगावेलु को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें