फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी ने शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत फिर बताई: उपराष्ट्रपति

Sat, 29 Aug 2020 11:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत फिर बताई है।

विज्ञापन


उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी श्रृद्धांजलि दी, जिनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नायडू ने ट्वीट किया ,‘सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई। इस महामारी ने सामान्य खेल गतिविधियों को बाधित किया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के कारण समझ में आया है कि इससे लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना कितना जरूरी है।

उन्होंने कहा ,‘इस मौके पर फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाने का प्रण लीजिए और शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए खेलों से लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें