वहीं, फ्लाइवेट स्टार अमित पंघाल सहित ओलंपिक में हिस्सा लेकर लौटे भारत के पांचों मुक्केबाजों ने अभ्यास की कमी और चोटों के कारण इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने बयान में कहा, '(राष्ट्रीय शिविर में) अंतिम दो स्थानों पर फैसला कांस्य पदक विजेताओं और पिछली राष्ट्रीय चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन इकाइयों एसएससीबी (सेना), आरएसपीबी (रेलवे) और हरियाणा की दूसरी टीमों के बीच चयन ट्रायल के आधार पर होगा। पुरुष मुक्केबाजी में भार वर्ग 10 से बढ़ाकर 13 किए गए हैं, जिससे अब संशोधित भार वर्ग 48 किग्रा, 51 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 63.5 किग्रा, 67 किग्रा, 71 किग्रा, 75 किग्रा, 80 किग्रा, 86 किग्रा, 92 किग्रा और +92 किग्रा होंगे।