फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में भारत को झटका, रियो नहीं जा सकेंगी मैरीकॉम और सरिता

Sat, 21 May 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में देश को महिला बॉक्सिंग से पहला पदक दिलाने वाली बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का रियो ओलंपिक में भी पदक जीतने का सपना वहां पहुंचने से पहले ही टूट गया है।
विज्ञापन


अस्ताना (कजाकिस्तान) में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम 51 किलो भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गई और इस हार के साथ ही उनका रियो ओलंपिक के लिए टिकट कटाने का मौका खत्म हो गया। भारत को महिला कुश्ती में एक और झटका लगा जब 60 किग्रा वर्ग में एल सरित देवी भी अपना मुकाबला हार गईं और उनका क्वालीफाइंग करने का मौका खत्म हो गया।

टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ही जर्मनी की मुक्केबाज एजीज निमानी से मैरीकॉम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। रियो ओलंपिक के लिए टिकट कटाने का यह अंतिम अवसर है और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हर मुक्केबाज को ओलंपिक का टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में मैरीकॉम ने आक्रामक शुरुआत की। लेकिन निमानी ने दूर से लड़ते हुए मैरीकॉम को दूर रखने में सफलता हासिल की। निमानी ने शुरुआत के दो मिनट तक भारतीय मुक्केबाज के खिलाफ किसी तरह के आक्रमण का प्रयास नहीं किया। लेकिन वह कुछ बेहतरीन काउंटर पंच लगाकर बढ़त हासिल करने में सफल रहीं।

दूसरे राउंड में भी मैरीकॉम ने आक्रामकता जारी रखी, उन्होंने बेहतर तरीके से पंच लगाए लेकिन वह जजों से अंक हासिल करने में असफल रहीं। जिन्होंने स्पिल्ट फैसले में निमानी के हक में निर्णय किया। 

इससे पहले रियो ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदों के साथ उतरी एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता भारत की महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किलो) विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। पूजा ने यूक्रेन की मारिया बोरुत्सा को शिकस्त देकर अंतिम-16 में जगह बनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें