फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: नीलामी की तारीख, समय, स्थान और बड़े खिलाड़ियों के बारे में अहम बातें

Wed, 18 Dec 2019 08:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। कुल 971 खिलाड़ियों ने इस साल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 713 भारतीय जबकि 258 विदेशी थे। शॉट लिस्ट किए जाने के बाद यह संख्या 332 हो गई। इनमें 12 देशों के 186 भारतीय, 143 विदेशी और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर

कैसी है नीलामी की प्रक्रिया?

नीलामी के दिन फाइनल लिस्ट में शामिल 332 खिलाड़ियों को उनके रोल के हिसाब से बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स के अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा। सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी। बाद में ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स, पेसर्स और फिर स्पिनर्स की बारी आएगी।

विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर

तारीख, समय और जगह

कोलकाता में पहली बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। दोपहर 2.30 बजे शुरू होने वाली यह नीलामी एक ही दिन में पूरी भी हो जाएगी। नीलामी के दौरान सबकी नजर किस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा बोली लगी, कौन सा खिलाड़ी, किस टीम में गया, किस फ्रेंचाइजी ने कितने खिलाड़ी खरीदे, इस पर ही होगी।

4 of 5
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर

कहां देख सकते हैं आईपीएल लाइव ऑक्शन और स्ट्रीमिंग

नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी आप इस मेगा इवेंट को देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1 पर हिंदी में इसका प्रसारण होगा। इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला पर भी टेलिकास्ट होगा। हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा सबसे महंगे भारतीय

दो करोड़ के टॉप बेस प्राइस में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के साथ दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रखा गया है। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। रॉबिन उथप्पा भारत के टॉप बेस प्राइस खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.5 करोड़ की लिस्ट में रखा गया है। पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 1 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें