फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: शाहरुख से लेकर बाएं हाथ के विराट तक, इन युवाओं पर होगी दुनिया की निगाहें

Wed, 18 Dec 2019 08:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ipl 2020 ऑक्शन के लिए युवा खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। हर साल की तरह इस साल भी तमाम देसी और विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल होंगे। इस साल की नीलामी में कुल 971 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इसमें भारत के 713 और 258 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में 215 खिलाड़ी कैप्ड, 754 अनकैप्ड हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी असोसिएटेड देशों के हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वो युवा खिलाड़ी, जिनपर होगी दुनिया की निगाहें...
विज्ञापन

2 of 6
यशस्वी जायसवाल - फोटो : social media
यशस्वी जायसवाल
17 साल के यशस्वी जायसवाल इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मुंबई की ओर से खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। वह दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सीजन में तीन शतक और एक अर्धशतक से 112.80 की औसत से रन बनाए। उन्हें भारत की अंडर -19 वर्ल्ड की टीम में चुना गया है। आईपीएल में इस युवा खिलाड़ी पर सबकी नजर होगी। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख है। यशस्वी छक्के लगाने में माहिर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आर साई किशोर - फोटो : सोशल मीडिया
आर साई किशोर
तमिलनाडु का यह युवा खिलाड़ी कमाल की गेंदबाजी करता है। खाकर पावरप्ले में इस गेंदबाज को खास माना जाता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस गेंदबाज ने 12 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान इनका बेस्ट 4/6 था। बाए हाथ के इस स्पिनर का बेस प्राइस 20 लाख है। 

4 of 6
इशान पोरेल
इशान पोरेल
बंगाल के इस तेज गेंदबाज पर इस बार की नीलामी में सबकी नजर होगी। 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सटीक बाउंसर और यॉर्कर मारने वाले इस युवा गेंदबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी ,देवधर ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है। देवधर ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने 43 रन देकर 5 विकेट झटके थे। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 6 मैचों में 4.68 की इकॉनमी से 10 विकेट हासिल किए थे। 21 साल के ईशान हाल ही में लगातार इंडिया ए टीम का हिस्सा रहे हैं। इनका भी बेस प्राइस 20 लाख है।
विज्ञापन

5 of 6
विराट सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विराट सिंह
विराट सिंह झारखंड के रहने वाले हैं। विराट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बाए हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से 343 रन बनाए। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 142.32 का था। महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानने वाले विराट ने देवधर इंडिया सी के लिए खेलते हुए इंडिया भी के खिलाफ 96 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी। इनका भी बेस प्राइस 20 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एम शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एम शाहरुख खान
एम शाहरुख खान तमिलनाडु के रहने वाले हैं। उन्होंने 2018-19 में तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी मैच में डेव्यू किया था। शाहरुख दाए हाथ के बल्लेबाज हैं। 24 साल के इस बल्लेबाज पर भी आईपीएल 2020 की नीलामी में सबकी नजर होगी। इनका बेस प्राइस 20 लाख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें