फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: खिलाड़ियों पर राज्य सरकारें मेहरबान, श्रीजेश बने करोड़पति तो महिला हॉकी खिलाड़ी भी हुईं मालामाल

Wed, 11 Aug 2021 11:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो से आखिरी दल के रूप में हॉकी खिलाड़ी और पदकवीर स्वदेश लौटे। कई महीनों से घर से दूर रहे इन खिलाड़ियों का जमकर स्वागत हो रहा है। यही नहीं हर कोई इन खिलाड़ियों को अपने-अपने तरीके से सम्मानित और पुरस्कृत भी कर रहा है
विज्ञापन
महिला हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वतन लौट चुके हैं। टोक्यो से आखिरी दल के रूप में हॉकी खिलाड़ी और पदकवीर स्वदेश लौटे। कई महीनों से घर से दूर रहे इन खिलाड़ियों का जमकर स्वागत हो रहा है। यही नहीं हर कोई इन खिलाड़ियों को अपने-अपने तरीके से सम्मानित और पुरस्कृत भी कर रहा है। इस मामले में राज्य सरकारें भी पीछे नहीं हैं और अपने-अपने राज्य खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा कर रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस सरकार ने किस खिलाड़ी को क्या कुछ दिया।  

विज्ञापन

झारखंड में सम्मान

रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक से वापस लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को सम्मानित किया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये का चेक भी दिया गया।  
 

मणिपुर में स्वागत

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू और नीलकांत शर्मा इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 
 

आंध्र प्रदेश में रजनी को 25 लाख रुपये

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ई रजनी को सम्मानित किया और उन्हें 25 लाख रुपये देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की।

करोड़पति श्रीजेश

केरल सरकार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये देने का एलान किया। इसके अलावा श्रीजेश का प्रमोशन कर उन्हें लोक शिक्षा विभाग (खेल) में जॉइंट डायरेक्टर का पद दिया गया। 
 
 
विज्ञापन

ओडिशा में सम्मान

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पटनायक ने दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लाकरा और अमित रोहिदास को सम्मानित किया और बधाई दिया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें