फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting: एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हर्षदा ने जीता स्वर्ण, जूनियर विश्व कप के बाद फिर किया कमाल

Tue, 19 Jul 2022 09:15 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हर्षदा पहली एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग विजेता बनी हैं। उन्होंने जूनियर विश्व के बाद अब यहां 45 किलो बार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। 
 
विज्ञापन
हर्षदा गरुण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की वेटलिफ्टर हर्षदा गरुड़ ने एक और ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने ताशकंद में खेली जा रही एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 45 भार वर्ग में स्वर्ण जीता है। इस चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली वह देश की पहली लिफ्टर हैं। इससे पहले उन्होंने दो माह पूर्व जूनियर विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन


हर्षदा ने इस बार विश्व चैंपियनशिप से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। उन्होंने स्नैच में 69 और क्लीन एंड जर्क में 88 के साथ कुल 157 किलो वजन उठाया। उन्होंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 153 किलो वजन उठाया था। हर्षदा के साथ इस वर्ग में खेल रहीं सौम्या दाल्वी ने कुल 145 किलो वजन उठाया और वह पांचवें स्थान पर रहीं। फिलीपीन की रोस रामोस 153 किलो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें