फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज : भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से 43 चाल में हारकर तीसरे स्थान पर खिसके

Sat, 06 Nov 2021 07:19 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रीगा (लातविया)

सार

फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के आठवें दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा ने भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण को हराकर सफेद मोहरों से 43 चाल में जीत हासिल की।
विज्ञापन
शशिकिरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण को फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के आठवें दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से हार का सामना करना पड़ा। वह पांच अंक से संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

विज्ञापन


फिरौजा ने सफेद मोहरों से 43 चाल में जीत हासिल की। वह 6.5 अंक से एक अंक की एकल बढ़त बनाए हैं। फैबियानो कारूआना और मैक्सिम वाचियर सहित 10 खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

इससे पहले ओपन वर्ग में अनुभवी ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने रूस के दसवें वरीय व्लादिमीर फेदोसीव को 53 चाल में हराया था। भारत की स्टार खिलाड़ी डी हरिका ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में नतालिजा पोगोनिना से ड्रॉ खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें