फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTT Contender Lasko: दो भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, अर्चना कामथ और बत्रा का शानदार प्रदर्शन

Fri, 05 Nov 2021 06:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। लास्को में खेले जा रहे टूर्नामेंट में दो भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की तरफ से एक जोड़ी महिला युगल और दूसरी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल दौर में पहुंच गई है। 
 
विज्ञापन
manika batra - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। लास्को में खेले जा रहे टूर्नामेंट में दो भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की तरफ से एक जोड़ी महिला युगल और दूसरी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल दौर में पहुंच गई है। 

विज्ञापन


महिलाओं के युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में मनिका बत्रा और अर्चना कामथ ने मिलकर फ्रांस की लूसी गॉथियर और ऑड्रे जरीफ की जोड़ी को 11-6, 8-11, 11-8, 8-11, 11-6 से हराया। वहीं मिश्रित युगल स्पर्धा में अर्चना ने मानव ठक्कर के साथ मिलकर कियां यांग और डिल्लों चेंबर्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 11-8, 11-7, 11-4 हराया।      

पुरुषों के एकल मुकाबले के अंतिम 32 दौर में साथियान ने अल्बर्टो मीनो को 11-8, 8-11, 11-4, 11-9 से हराया। वहीं शरथ कमल को यूटो कीजुकुरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पुरुषों के युगल मुकाबले में भी शरथ कमल और मानव ठक्कर की जोड़ी को 8-11, 6-11 और 8-11 से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


महिलाओं के एकल मुकाबले में मनिका बत्रा ने तातियाना कुकुलकोवा को 11-8, 11-4, 15-17, 6-11, 15-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि अर्चना और श्रीजा अकुला को एकल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


मिश्रित युगल में साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी को अंतिम 16 राउंड में हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें