फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलोर्डा कप बॉक्सिंग: निकहत-मीनाक्षी और अनामिका की जीत से शुरुआत, सोनिया को मिली हार

Mon, 13 May 2024 10:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना।

सार

छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा), संजय (80 किग्रा) और गौरव चौहान (92 किग्रा से अधिक) तीन अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ मंगलवार को चुनौती पेश करेंगे। 
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने एलोर्डा कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीत के साथ अभियान शुरू किया है। उन्होंने 52 भार वर्ग में स्थानीय बॉक्सर कजाखस्तान की राखिमबेरदी झानसाया को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। मीनाक्षी (48) और अनामिका (50) ने भी जीत से शुरुआत की है।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने कजाखस्तान की गासीमोवा रोक्साना को 4-1 से और अनामिका ने जुंबायेवा अरालिम को पहले दौर में ही आरएससी (रेफरी ने मुकाबला रोका) कर दिया। वहीं इशमीत सिंह (75) को कजाखस्तान अरमानूली अरमात से और सोनिया (54) को चीन की चांग यूआन के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। इस टूूर्नामेंट के लिए 21 सदस्यीय टीम भेजी गई है, जिसमें कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, जापान जैसे देश भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में  इश्मीत सिंह (75 किग्रा) को कजाकिस्तान के अर्मानुली आर्मैट ने 5-0 से हराया। छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा), संजय (80 किग्रा) और गौरव चौहान (92 किग्रा से अधिक) तीन अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ मंगलवार को चुनौती पेश करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें