टोक्यो ओलंपिक के क्रिएटिव निदेशक हिरोशी सासाकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले उन्होंने देश की मशहूर कलाकार नाओमी वतानाबे के खिलाफ आपत्तिजानक टिप्पणी की थी। हाल में ये किसी महिला के खिलाफ दूसरी बार टिप्पणी की गई है।
टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत होने में 5 महीने का वक्त बाकी है। इन खेलों का आयोजन बीते साल 2020 में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करना पड़ा। हाल ही जापान की किसी महिला के खिलाफ की गई ये दूसरी अभद्र टिप्पणी है।
इससे पहले फरवरी में आयोजन कमेटी के प्रमुख योशिरो मोरी ने एक महिलाओं के खिलाफ अभद्रजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि महिलाएं बैठक में ज्यादा बातें करती हैं। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
33 वर्षीया वतानाबे जापान की जानी-मानी हास्य कलाकार के अलावा अभनेत्री और फैशन डिजाइनर हैं। वह जापान में काफी बेहद लोकप्रिय हैं। हिरोशी सासाकी ने वतानाबे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि वतानाबे ओलंपिक में नहीं बल्कि ओलंपिग में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
बीते कुछ समय से टोक्यो ओलंपिक से जुड़े अधिकारियों के लिए सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 2 साल पहले जापान ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष त्सुनेकाजू तकेदा को रिश्वत लेने के मामले में इस्तीफा देना पड़ा था। जहां तक सासाकी की बात है तो उन्हें बीते साल दिसंबर में नोमुरा मसाई के जगह क्रिएटिव निदेशक बनाया गया था।