फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोसफोरस मुक्केबाजी: निखत जरीन ने किया उलटफेर, गत विश्व चैंपियन को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Thu, 18 Mar 2021 05:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
विज्ञापन
निखत जरीन - फोटो : twitter@BFI_official
विज्ञापन

भारत की युवा मुक्केबाज निखत जरीन ने बोस्फोरस बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए गत विश्व चैंपियन पाल्टसेवा एकातेरिना को हराकर बाहर कर दिया है। इसके साथ ही निखत ने रूस की स्टार मुक्केबाज एकातेरिना को हराकर महिला 51 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। 

विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जरीन ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन एकातेरिना को 5-0 से हराया। जरीन का अगले दौर में दो बार की विश्व चैंपियन कजाकिस्तान की काइजाएबे नाजिम से मुकाबला होगा।

जरीन के अलावा अन्य मुकाबलों में 2013 के एशिया चैंपियन शिव थापा, सोनिया लाथेर और परवीन ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शिव ने पुरुष 63 किग्रा में कजाखस्तान के समागुलोव बाघतियोव को 3-2 से हराया। 
विज्ञापन

 

महिला वर्ग के दूसरे दौर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया (57 किग्रा) तथा परवीन (60 किग्रा) ने क्रमश: सुरमेनेली तुगकेनाज और ओजियोल एसरा को 5-0 पराजित किया।

इस बीच भारत के अन्य मुक्केबाज दुर्योधन नेगी (69 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा) और किशन शर्मा (प्लस 91 किग्रा) को शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के महिला वर्ग के मुकाबले में सोनिया, जरीन, परवीन और ज्योति (69 किग्रा) जबकि पुरुष वर्ग में शिव और गौरव सोलंकी अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें