फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: असम ओलंपिक और मुक्केबाजी संघ ने कांस्य पदक विजेता लवलीना को किया सम्मानित

Fri, 13 Aug 2021 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम ओलंपिक और मुक्केबाजी संघ ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीन बोरगोहेन को सम्मानित किया। इस दौरान लवलीना ने कहा कि अब उनका ध्यान आगामी प्रतियोगिता पर है। 22 साल की लवलीना ने कहा कि सेमीफाइनल बाउट में मिली हार की कमजोरी को मैंने पहचान लिया है और उस पर मैं काम कर रही हूं। बता दें कि लवलीना को सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में पहली बार ओलंपिक खेल रही लवलीना ने पूरा जोर लगाया लेकिन बुसेनाज के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं। भारतीय मुक्केबाज को 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री ने दिया डीएसपी बनने का ऑफर
इससे एक दन पहले यानी गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने लवलीन बोरगोहेन को डीएसपी (DSP) बनने का ऑफर दिया था। सीएम ने  कहा कि वो मुक्केबाज के नाम पर सड़क भी बनवाएंगे। इतना ही नहीं, लवलीना के नाम पर उनके होम टाउन में एक स्टेडियम भी बनाया जाएगा। वहीं, सीएम ने लवलीना के कोच को 10 लाख रुपये भी देने की घोषणा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें