फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम मलिक: 19 साल की पहलवान ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस पर दिया जवाब, बोलीं- दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती

Fri, 13 Aug 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19 साल की सोनम ने कहा कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी।
विज्ञापन
सोनम मलिक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा महला पहलवान सोनम मलिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महासंघ के नोटिस का जवाब दिया है। 19 साल की सोनम ने कहा कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी। महासंघ के सूत्र ने कहा, 'सोनम ने नोटिस का जवाब दे दिया है और वादा किया है कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी। महासंघ जल्द ही इस मामले पर फैसला करेगा।' बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने बीते दिनों सोनम को नोटिस जारी किया था। दरअसल, सोनम ने टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले अपना पासपोर्ट लेने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) स्टाफ की मदद मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें