फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Junior Championships: दुबई में छाए भारतीय युवा मुक्केबाज, चार खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 22 Aug 2021 05:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारतीय मुक्केबाजों का युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। दुबई में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को भारत के बिश्वमित्र चोंगथम 51 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन
boxing shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजों का युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। दुबई में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को भारत के बिश्वमित्र चोंगथम 51 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उनके अलावा तीन और खिलाड़ियों ने फिलहाल कांस्य पदक पक्का कर लिया है।   

विज्ञापन


विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बिश्वमित्र कजाकिस्तान के मुरातुल के खिलाफ बेहद मजबूत नजर आए। उन्होंने तकनीकी दक्षता और शानदार खेल के दम पर 5-0 से जीत हासिल की। 

बिश्वमित्र के अलावा अन्य खिलाड़ियों में अभिमन्यु लौरा (92 किग्रा), दीपक (75 किग्रा) और दक्ष सिंह (67 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें