फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारत के विवेक चिकारा ने जीता गोल्ड, खेलमंत्री रिजिजू ने दी बधाई

Thu, 24 Oct 2019 01:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विवेक चिकारा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रही एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में भारत के विवेक चिकारा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों की रीकर्व ओपन इवेंट में गुरुवार को 29 वर्षीय चिकारा ने 7-1 से चीान के सिजान वांग को पीछे कर पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


मेरठ के जानी क्षेत्र के महपा गांव निवासी विवेक चिकारा की इस सफलता पर देश के खेलमंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि चिकारा टोक्यो 2020 पैरा ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।



इसके पहले बुधवार को विवेक चिकारा अपनी टीम के साथ भारतीय दल को रिकर्व टीम इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक भी दिला चुके हैं। कांस्य पदक हासिल करने वाली टीम में कैथल से हरविद्र सिंह, यूपी से विवेक चिकारा व रोहतक से राजेश कुमार शामिल रहे। विजेता टीम 26 अक्टूबर को भारत लौटेगी।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता हर दो साल में एक बार होती है। टीम ने बुधवार को मलेशिया की टीम को 6-2 के अंतर से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता 19 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

भारत की ओर से दो टीमें कंपाउंड और रिकर्व भाग ले रही हैं, जिनमें तीन-तीन खिलाड़ी हैं। इनके अलावा दो लड़कियां भी भाग ले रही हैं। भारत से आठ खिलाड़ी गए हुए हैं, जिनमें हरियाणा से तीन, पंजाब से एक, राजस्थान से एक, यूपी से दो व महाराष्ट्र से एक खिलाड़ी शामिल है। 16 देशों के 103 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिनमें 27 खिलाड़ी रिकर्व के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें