फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: पहली बार खेल रहे देव ने एकतरफा मुकाबले में कोजाक को 5-0 से हराया

Thu, 28 Oct 2021 06:41 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुमित ने जमैका के डेमन ओ नील को 5-0 से जबकि नरेंदर ने पोलैंड के ऑस्कर साफरयान को 4-1 से मात दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में खेल रहे निशांत देव (71 किग्रा) ने शानदार आगाज किया। निशांत ने पहले दौर में हंगरी के लास्जलो कोजाक को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया।

विज्ञापन


गोविंद सहानी (48 किग्रा) ने इक्वाडोर के आरिस को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। सुमित (75 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल (प्लस 92 किग्रा) भी अगले दौर में पहुंच गए हैं। सुमित ने जमैका के डेमन ओ नील को 5-0 से जबकि नरेंदर ने पोलैंड के ऑस्कर साफरयान को 4-1 से मात दी।

चाहर के माथे पर लगा कट 
लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) को कोरिया के किम हियोंगक्यू से हार मिली क्योंकि इस मुकाबले को दूसरे दौर में ही रोकना पड़ा। चाहर के माथे पर कट लग गया जिसके लिए चिकित्सीय मदद ली गई। इससे फिर खून निकलने लगा और मैच रोक दिया गया। चाहर ने शुरुआती राउंड 4-1 से जीत लिया था पर जब मैच रोका तो जजों ने इसे किम के पक्ष में कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें