फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: भारतीय दल से कुल 11 लोग होंगे उद्घाटन समारोह का हिस्सा, पांच खिलाड़ी भी रहेंगे मौजूद

Sun, 22 Aug 2021 11:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेफ डे मिशन गुरशरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में भारतीय दल से छह अधिकारी हिस्सा लेंगे। यानी कि ओपनिंग सेरेमनी में कुल 11 सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक 2021 - फोटो : twitter@Paralympics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक खेलों के शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी है। दुनियाभर के पैरा खिलाड़ियों के बीच होने खेलों के इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए भारतीय दल का पहला जत्था टोक्यो पहुंच चुका है। भारत की तरफ से इस बार उसका अब तक का सबसे बड़ा 54 एथलीट्स का दल पैरालंपिक में भाग ले रहा है। ये खिलाड़ी 9 अलग-अलग खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। 

विज्ञापन


इस बीच शेफ डे मिशन गुरशरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में भारतीय दल से छह अधिकारी हिस्सा लेंगे। यानी कि ओपनिंग सेरेमनी में कुल 11 सदस्य शामिल होंगे। फिलहाल पांच पांच एथलीट ही उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगे। वैसे खिलाड़ियों की संख्या पर कोई पाबन्दी नहीं है लेकिन भारत के सिर्फ सात एथलीट ही अभी टोक्यो पहुंचे हैं। इनमें दो टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनल पटेल और भाविना पटेल बुधवार को अपने खेल का आगाज करेंगे। 

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भी यही नियम था और उस वक्त भी छह खिलाड़ी ही इसका हिस्सा थे। 

भारत के पांच अन्य खिलाड़ियों मरियप्पन थंगावेलू ध्वज वाहक होंगे जबकि चक्का फेंक खिलाड़ी विनोद कुमार, भाला फेंक एथलीट टेक चंद, पॉवरलिफ्टर जयदीप और सकीना खातून भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें