टीम इवेंट में प्रतिभागी ने कम से कम राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लिया हो। केवल असाधारण प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगर कोई रिक्त स्थान हो तो टीम इवेंट में 14 से 18 वर्ष की आयु में शामिल किया जा सकता है।
वहीं वॉलीबाल में असाधारण ऊंचे कद वाले प्रतिभागियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र की दो प्रतिलिपियां पंचायत/स्कूल/नगर निगम से जारी होनी चाहिए।
खेल उपलब्धियों की दो प्रतियां, पांच नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की दो प्रतियां लाना अनिवार्य है। साई के धर्मशाला छात्रावास के प्रभारी केएस पटियाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क आवास, भोजन, खेल प्रशिक्षण, चिकित्सा
बीमा, खेल किट और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान खाने और रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।