फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Marathon Shimla: अभिमन्यु और श्रद्धा अव्वल, मिला 5,000 रुपये इनाम

Mon, 23 May 2022 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में मिनी मैराथन करवाई गई। मैराथन सात श्रेणियों में करवाई गई। लड़कों के अंडर -15 आयु वर्ग में अभिमन्यु नेगी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मिनी मैराथन शिमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आजादी के अमृत महोत्सव में एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में मिनी मैराथन करवाई गई। मैराथन सात श्रेणियों में करवाई गई। लड़कों के अंडर -15 आयु वर्ग में अभिमन्यु नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। इन्हें 5,000 रुपये पुरस्कार के रुप में दिए गए। तानुष शर्मा को दूसरा और अभिनव राज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें क्रमश: 4,000 और 3,000 रुपये का पुरस्कार मिला। लड़कियों के अंडर-15 आयु वर्ग में श्रद्धा ने पहला स्थान हासिल कर 5,000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन


तनीषा को 4,000 और टीना को 3,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। पुरुषों के 15 से 55 आयु वर्ग में वेदप्रकाश को पहला, पुष्कर को दूसरा और दीविक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। महिलाओं के 15 से 55 आयु वर्ग में इशिता नेगी ने पहला, आस्था शर्मा ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 55 से अधिक आयु वर्ग में बलवंत सिंह ने पहला, योगेश गुप्ता ने दूसरा और ज्ञान परिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एसजेवीएन के आउटसोर्स कर्मचारी वर्ग में राकेश को पहला, कृष्ण स्वरूप को दूसरा और जगत राम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी वर्गों के विजेताओं को क्रमश: 5,000, 4,000 और 3,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने छोटा शिमला स्थित सचिवालय से मिनी मैराथन को फ्लैग ऑफ  किया। मैराथन छोटा शिमला से शुरू होकर ओक ओवर, मॉल रोड और चौड़ा मैदान होते हुए राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में संपन्न हुई। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर एसजेवीएन की निदेशक कार्मिक गीता कपूर, निदेशक सिविल एसपी बंसल, निदेशक विद्युत सुशील शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें