फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में आईपीएल की तर्ज पर होगी क्रिकेट क्रांति लीग

Sun, 21 Feb 2021 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर रोहड़ू में क्रिकेट क्रांति लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए 28 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली लगेगी। बोली के लिए 441 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें क्रिकेट क्रांति लीग के लिए 140 खिलाड़ियों का ही चयन होगा। आयोजकों ने फ्रेंचाइजी के नाम भी घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


रोहडू-1 टीम के मालिक सूर्या ए वन, पप्पू हरटा होंगे। इसमें इनके सहयोगी सुरेश, दिनेश और ललित ठाकुर होंगे। रोहड़ू- 2 टीम के मालिक चंद्रकांत, सोनू लूटा और सुनील दत्ता होंगे। चिड़गांव टीम के मालिक शमशेर सिंह ठाकुर होंगे। जांगला टीम की मालिक आशा रिठवान और सावड़ा टीम के मालिक संजू भागटा होंगे। जुब्बल टीम के मालिक राकेश सरकोली, मनटेश और राकेश विंटा होंगे। रामपुर टीम के मालिक ज्ञान कम्युनिकेशन रोहड़ू होंगे।

टिक्कर टीम के मालिक विनोद गुप्ता, अरुण, मुकेश सांजटा और विनय होंगे। शिमला टीम के मालिक बिजू मेहता, रजनीश, मनुजे और शूरवीर होंगे। क्रिकेट क्रांति लीग के समन्वयक दिग्विजय रॉनी चौहान ने बताया कि 28 फरवरी को 441 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सभी कप्तानों तक लिस्ट पहुंचा दी गई है। इनमें 140 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें