ओवरऑल विजेता का खिताब शिमला जिले ने अपने नाम किया। 84 किलोग्राम भार वर्ग का फाइनल मुकाबला वीर सिंह शिमला और निशांत शिमला के बीच खेला गया। इसमें निशांत विजेता बने। 51 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के अविनाश चंदेल ने शिमला के मंजीत सिंह को हराकर बाजी मारी। 54 किलोग्राम में शिमला के राहुल ने कुल्लू जिले के विजय को मात दी। 57 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के आशीष कुमार ने कुल्लू के पुलकित ठाकुर को हराया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में राज्य स्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उप प्रधान राजेश भंडारी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। टोक्यो ओलंपिक में खेले आशीष चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला किन्नौर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित किया। ओवरऑल विजेता का खिताब शिमला जिले ने अपने नाम किया। 84 किलोग्राम भार वर्ग का फाइनल मुकाबला वीर सिंह शिमला और निशांत शिमला के बीच खेला गया। इसमें निशांत विजेता बने। 51 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के अविनाश चंदेल ने शिमला के मंजीत सिंह को हराकर बाजी मारी। 54 किलोग्राम में शिमला के राहुल ने कुल्लू जिले के विजय को मात दी। 57 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के आशीष कुमार ने कुल्लू के पुलकित ठाकुर को हराया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला के जितेंद्र ठाकुर ने बिलासपुर के रोहित ठाकुर को हराया।
विज्ञापन
63.5 किलोग्राम भार में कांगड़ा के अविनाश ने शिमला के प्रमेश को हराया। 67 किलोग्राम में शिमला के चंद्रमोहन ने कुल्लू के आर्यवीर को मात दी। 71 किलोग्राम में बिलासपुर के रिशभ ने मंडी के विद्यासागर को हराया। 75 किलोग्राम में शिमला के धर्मपाल ने आशीष को हराया। 80 किलोग्राम में बिलासपुर के बोबिन ने मंडी के यश वर्मा को मात दी। 86 किलोग्राम में कुल्लू के सक्षम ने शिमला के कुनाल को हराया। 92 किलोग्राम में बिलासपुर के आशीष ने सोलन के कपिल देव को हराया। 92 से अधिक भार में कांगड़ा के अभिनव ने मंडी के निशांत को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बॉक्सिंग कोच अशोक नेगी ने बताया कि 13 विभिन्न भार वर्गों के गोल्ड मेडलिस्ट कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 20 सितंबर तक चलेगी। अविनाश को बेस्ट बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया। समापन अवसर पर जेएसडब्ल्यू परियोजना सीएसआर प्रमुख डेविड, प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र शांडिल, बुशहर बॉक्सिंग क्लब के प्रधान भूपेंद्र, सचिव संजय सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज टोल्टा, जय सिंह, विक्रम ठाकुर, राहुल लष्टी मौजूद रहे।