फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत का आज स्पेन से सामना, कांस्य पदक जीतने पर नजर

Sat, 16 Dec 2023 08:47 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India vs Spain Junior Hockey World Cup 2023: भारत ने गुरुवार को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में 12 पेराल्टी कॉर्नर गंवाए जिससे इस मैच में उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस पराजय से भारतीय टीम का मनोबल गिरा होगा, लेकिन अगर उसे पोडियम पर पहुंचना है तो स्पेन के खिलाफ अवसरों को भुनाना होगा।
विज्ञापन
भारतीय जूनियर हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही भारतीय टीम को अगर जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप के शनिवार को होने वाले कांस्य पदक के मैच में मजबूत स्पेन को हराना है तो उसे अपने खेल में सुधार करना होगा। भारत ने गुरुवार को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में 12 पेराल्टी कॉर्नर गंवाए जिससे इस मैच में उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस पराजय से भारतीय टीम का मनोबल गिरा होगा, लेकिन अगर उसे पोडियम पर पहुंचना है तो स्पेन के खिलाफ अवसरों को भुनाना होगा। पूल चरण के मैच में स्पेन ने भारत को 4-1 से हराया था। स्पेन की टीम भी दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस के हाथों 1-3 से हार के कारण आहत होगी, लेकिन वह कांस्य पदक जीतने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी।

सेमीफाइनल में क्या हुआ था?
भारतीय हॉकी टीम को पेनाल्टी कॉर्नर न भुना पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम को जर्मनी के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को 12 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से एक भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। छह बार की चैंपियन जर्मनी ने सिर्फ दो पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किए और दोनों को भुना लिया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और 4-3 से जीत हासिल की थी लेकिन गुरुवार को जर्मनी के खिलाफ टीम को पेनाल्टी कॉर्नर न भुना पाने से हार का सामना करना पड़ा
विज्ञापन


जर्मनी के खिलाफ इस बार मिली पांचवीं हार
भारतीय जूनियर टीम इस साल जर्मनी से पांच बार भिड़ी है और हर बार उसे पराजय का सामना करना पड़ा है। इसी प्रतिद्वंद्वी से 2021 के सेमीफाइनल में 2-4 से हार मिली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें