तेज तर्रार यंग फॉरवर्ड प्रीति दुबे एंटवर्प (बेल्जियम) में 14 से 21 जुलाई तक होने वाले छह देशों के अंडर-23 टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी। रक्षापंक्ति की मजबूत 'दीवार' सलीमा टेटे 18 सदस्यीय टीम की उपकपतान होंगी। भारत की टीम इस टूर्नामेंट में मेजबान बेल्जियम, आयरलैंड, ब्रिटेन, कनाडा और नीदरलैंड की टीमों के खिलाफ खेलेगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 21 जुलाई को फाइनल में खेलेगी।
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम इस प्रकार है :
गोलरक्षक : बिच्छू देवी खारीबम, खशबू।
रक्षापंक्ति : नीलू डाडिया, गगनदीप कौर, सलीमा टेटे (उपकप्तान), प्रियंका, सुमन देवी थोडम, इशिका चौधरी।
मध्यपंक्ति: करिश्मा यादव, महिमा चौधरी, ज्योति। मारियाना कुजूर, मनप्रीत कौर।
अग्रिम पंक्ति :प्रीति दुबे (कप्तान),लीलावती मालामदा जया, मुमताज खान, संगीता कुमारी, लालरिंडकी।