फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंकार: भारतीय खिलाड़ी शमशेर की दो टूक, ओलंपिक पदक शुरुआत है, हॉकी में नंबर एक टीम बनना है लक्ष्य

Wed, 15 Sep 2021 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड शमशेर ने कहा कि अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिए हैं लेकिन हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय ह़़ॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने कहा है कि ओलंपिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए शुरुआत मात्र है और उसे दुनिया की नंबर एक टीम बनना है। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता जो 41 साल बाद ओलंपिक में उसका पहला पदक था। 

विज्ञापन


शमशेर ने कहा, ‘अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिए हैं लेकिन हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘हम भविष्य में हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। खासकर बड़े टूर्नामेंटों जैसे एफआईएच हॉकी प्रो लीग में। हमें यकीन है कि मैच दर मैच अच्छा प्रदर्शन करने पर एक दिन दुनिया की नंबर एक टीम बनेंगे।’ 
विज्ञापन


शमशेर ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक हमेशा उनके लिए खास रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि कॅरिअर के इतने शुरुआती चरण में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा बना। मुझे यह भी पता है कि हमारे लिए एक टीम के तौर पर यह शुरुआत है। हमें यकीन है कि भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और हम आने वाले वर्षों में करेंगे।’ 
विज्ञापन


यह पूछने पर कि टोक्यो में इतिहास रचने में भारतीय टीम की किस बात ने मदद की, शमशेर ने कहा, ‘मैदान पर हार नहीं मानने का जज्बा।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें