फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी: सीनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 12 Sep 2021 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने रविवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया है। इन खिलाड़ियों में टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली राष्ट्रीय टीम की सदस्य भी शामिल हैं। बता दें कि यह शिविर सोमवार से शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


इन 25 संभावित खिलाड़ियों में गगनदीप कौर, मारियाना कुजुर, सुमन देवी थौडाम और महिमा चौधरी शामिल हैं, जिन्हें जूनियर से सीनियर कोर ग्रुप में लाया गया है। वहीं, अनुभवी खिलाड़ी लिलिमा मिंज, रश्मिता मिंज, ज्योति राजविंदर कौर और मनप्रीत कौर को भी शिविर के लिए बुलाया गया है। उधर, सलीमा टेटे, लालरेमसियामी और शर्मिला टोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा थीं, वे बंगलूरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में उसी परिसर में चल रहे जूनियर भारतीय महिला टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर से जुड़ेंगी।

हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'कोर ग्रुप 12 सितंबर रविवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए रिपोर्ट करेगा, जिसमें ओलंपिक खेल टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की 16 खिलाड़ी भी शामिल हैं और यह 20 अक्तूबर 2021 को समाप्त होगा।'
विज्ञापन


कोर संभावित ग्रुप :
सविता, रजनी इतिमारपू, दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, निशा, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू पुखराम्बाम, नमिता टोप्पो, रानी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, उदिता, रश्मिता मिंज, ज्योति, गगनदीप कौर, मारियाना कुजुर, सुमन देवी थौडाम और महिमा चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें