फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब की रक्षा: जूनियर हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम फ्रांस के खिलाफ करेगी शुरुआत

Thu, 21 Oct 2021 06:13 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले दिन भारत और फ्रांस के अलावा बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका, मलयेशिया व चिली, जर्मनी व पाकिस्तान और कनाडा व पोलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन भारत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले दिन 24 नवंबर को खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ करेगा।

विज्ञापन


भारत को तुलनात्मक रूप से आसान ग्रुप बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए में बेल्जियम चिली, मलयेशिया और दक्षिण अफ्रीका, पूल सी में कोरिया, नीदरलैंड, स्पेन और अमेरिका जबकि पूल डी में अर्जेंटीना, मिस्र, जर्मनी और पाकिस्तान हैं।

पहले दिन भारत और फ्रांस के अलावा बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका, मलयेशिया व चिली, जर्मनी व पाकिस्तान और कनाडा व पोलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। फ्रांस के बाद भारतीय टीम 25 नवंबर को कनाडा और  27 नवंबर को पोलैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन


सेमीफाइनल तीन दिसंबर और फाइनल पांच दिसंबर हो होगा। पोलैंड को इंग्लैंड के विकल्प के दौर पर टूर्नामेंट में जगह मिली है जो कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा समस्याओं को देखते हुए प्रतियोगिता से हट गया।

एफआईएच ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पांच से 16 दिसंबर तक होने वाले महिला जूनियर विश्व कप के भी पूल और मैचों का कार्यक्रम जारी किया।

जूनियर महिला टूर्नामेंट में भारत को गत चैंपियन अर्जेंटीना, जापान और रूस के साथ पूल सी में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत छह दिसंबर को रूस के खिलाफ करेगा और फिर सात दिसंबर को अर्जेंटीना और नौ दिसंबर को जापान से खेलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें